फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंदरों के उत्पात से राहगीर परेशान, कई लोगों को कर चुके हैं घायल

Sat, 10 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गंगौरी गांव में बंदरों के उत्पात से राहगीर परेशान हैं। सड़क से गुजरने वाले बच्चों और राहगीरों को दौड़ा घायल कर दे रहे हैं। एक सप्ताह में बंदर तीन-चार लोगों को जख्मी कर चुके हैं। बंदर वाहनों के टायर दांत से काटकर उन्हें क्षतिग्रस्त भी कर दे रहे हैं। बंदरों की धमाचौकड़ी पूरे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उत्पाती बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बनकटी-गंगौरा मार्ग के गंगौरी गांव में महीनों से 10-12 बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। तीन दिन पूर्व गांव के 16 वर्षीय ऋषभ को बंदर ने काट लिया। चिताखोर के 60 वर्षीय भिखू ने बताया कि घर से बाहर जाते समय बंदर ने उन्हें काट लिया। पूनम देवी, धर्मपाल, बासमती, राजीव शुक्ला ने बताया कि बंदरों के उत्पात से राह चलना मुश्किल हो गया है। प्रधान कड़सरी, बबलू दूवे, राजेंद्र प्रसाद चौधरी बृहस्पतिवार को भागवत कथा सुनने चार पहिया वाहन से बनकटी जा रहे थे। एक जगह उन्होंने वाहन खड़ा किया। उसी दौरान बंदरों ने उसका टायर काट दिया। उन्हें काफी देर तक परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का झुंड रास्ते में बैठ जाता है, जिससे राहगीर दहशत में आ जाते हैं। यदि कोई राहगीर बंदरों के झुंड को नजरअंदाज कर उधर से गुजरने की कोशिश करता है तो उसे दौड़ा लेते हैं। गांव के राजीव शुक्ला, प्रधान सुरेंद्र यादव, संतराम, राम बहाल आदि ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें