बस्ती। शहर के जेके अस्पताल में डेढ़ साल के मासूम की मौत मामले की जांच 29 दिन में पूरी कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह जांच पूरी कर लिए हैं, जल्द ही आख्या डीएम और सीएमओ को सौंप देंगे।
घटना की जांच के लिए पहले स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। जब जांच टीम पर पक्षपात के सवाल उठने लगे तो एक बाल रोग विशेषज्ञ को टीम में और शामिल किया गया था। उसके बाद मजिस्ट्रेट भी प्रकरण की जांच के लिए लगाए गए। मजिस्ट्रेट हृदय नाथ तिवारी शिकायतों का बिंदुवार जांच किए। कहा कि जांच पूरी हो गई है, लेकिन वह अभी कुछ इस पर स्पष्ट जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। आख्या डीएम व सीएमओ को सौंप देंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
-
यह है मामला
सोनहा थानाक्षेत्र के कंचन चौराहा निवासी राधेश्याम कसौधन के डेढ़ साल बच्चे की तबीयत 23 जून को खराब हुई थी। बच्चे की दादी उसे लेकर जेके हास्पिटल पहुंची थी। चिकित्सक डॉ. एसके गौड़ ने मासूम को निमोनिया बताकर भर्ती कर लिया था। 25 जून की सुबह उनके बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई थी।