फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पार्किंग से लगता है जाम

विज्ञापन
हनुमान मंदिर के पास बीच सड़क में हुई पार्किंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जिम्मेदारों को पसीना छूट रहा है। शहर के हृदयस्थल गांधी नगर में यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग मुसीबत बनी हुई है। एक ओर अतिक्रमण के चलते सिकुड़ीं पटरियां हैं तो दूसरी ओर डिवाइडर के कट पर चारपहिया वाहनों का कब्जा व्यवस्था को ठेंगा दिखाता है। ऐसे में एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए इन कटों का उपयोग संभव नहीं हो पाता है। इससे वाहनों को मोड़ने के लिए दूर ले जाना पड़ता है। इसके अलावा सड़क के बीच में चार पहिया वाहनों के खड़े होने से जाम भी लगता है। 
करीब एक किलोमीटर में है शहर का हृदय स्थल गांधी नगर। यहां सड़कों की पटरियों तक प्रतिष्ठानों के बोर्ड और वाहन पार्किंग से जो जगह बचती है उस पर ठेला और अन्य दुकानदारों का कब्जा रहता है। इसके चलते गांधी नगर में सड़कें और पटरियां सिकुड़ गईं हैं। दूसरी ओर पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण डिवाइडर के कट वाहनों के खड़ा होने के स्थान बन गए हैं, जिससे गांधी नगर में दिनभर अफरा-तफरी मची रहती है। 
विज्ञापन

शहर के जीआईसी के निकट खाली स्थान को नगर पालिका ने गांधी नगर के लिए पार्किंग स्थल घोषित किया है, मगर यहां एक भी वाहन पार्क नहीं होते। इसका कारण यह है कि जहां पार्किंग स्थल है वहां से गांधी नगर का मुख्य बाजार दूर है। ऐसे में वाहन स्वामी मुख्य बाजार में डिवाइडर के कट पर ही वाहनों को पार्क करते हैं। अव्यवस्थित पार्किंग ने शहर की यातायात व्यवस्था पर प्रभाव डाल रखा है। क्योंकि कट पर खड़े वाहनों के चलते बाजार में दिन भर जाम रहता है और गांधी नगर के एक किलोमीटर यात्रा पूरी करने में एक घंटे समय खर्च करना पड़ता है। शहर के गांधी नगर स्थित सब्जी मंडी को पालिका के जिम्मेदार पर्किंग स्थल बनाने की तैैयारी में हैं, मगर हालात पर उनकी नजर नहीं है। जानकार बताते हैं कि सब्जी मंडी के भीतर घुसने के लिए दुकानों को पार कर जाना होगा, जहां का रास्ता खासा संकरा है। इससे पार्किंग की मंशा पूरी नहीं हो पाएगी।  
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा
नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि पार्किंग की समस्या संज्ञान में है। इसे लेकर कई दौर की वार्ता भी की जा चुकी है। चूंकि बाजार में कहीं कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां पार्किंग व्यवस्थित कर दी जाए। ऐसे में जीआईसी के निकट के अलावा सब्जी मंडी में पार्किंग की रूपरेखा तय की गई है, मगर सबकी सहमति इसके लिए ली जाएगी। पार्किंग और यातायात व्यवस्था पालिका की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें