फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वर्दी किसी भी स्तर की हो, सभी समान

Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मंडल स्तरीय 15 दिवसीय पुर्न प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकास खंड के सूदीपुर ग्राम पंचायत के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को किया गया। शिविर का समापन मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बलराम कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से पीछे नहीं हटते हैं। कहा कि वर्दी किसी भी स्तर की हो, वह पुलिस की हो या कांस्टेबल की या पीआरडी जवानों की हो, सभी समान हैं। जिला युवा कल्याण दीपेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

संचालन पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी अरूण कुमार पाण्डेय ने किया। इस मौके पर ब्लॉक कमांडर मातिबर प्रसाद, राम शंकर, राम रूप आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें