फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी हत्याकांड की तफ्तीश करने कारागार पहुंचे विवेचक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी हत्याकांड की तफ्तीश करने कारागार पहुंचे विवेचक
विज्ञापन

बस्ती। जिला कारागार में बंदी की पिटाई से मौत के मामले की तफ्तीश शुरू हो गई है। मंगलवार को सीओ सिटी आलोक प्रसाद व विवेचक कोतवाल संजय कुमार जिला कारागार पहुंचे। जहां जेल अधिकारियों और बंदी रक्षकों से पूछताछ के साथ ही उसके बैरक आदि के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इस मामले में हर्रैया के हनुमानगढ़ी निवासी विजय सोनकर की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसे हर्रैया पुलिस ने 30 मई गांजा, स्मैक व तमंचे के साथ गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया था। उसके परिजनों का आरोप लगाया कि जेल में पिटाई से चोट आने के कारण उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम में पिटाई की पुष्टि होने के बाद मृतक बंदी की पतनी की तहरीर पर कोतवाली में जेल प्रशासन के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को शासन ने लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती उन आरोपियों की छानबीन करना है जिनकी पिटाई से बंदी की मौत हुई। सीओ सिटी ने बताया कि बेहद गंभीर इस प्रकरण की जांच के आधार पर मुकदमे की दिशा तय हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें