फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वृद्धा की हत्या के मामले में जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव में मंगलवार को संपत्ति के लिए हुई वृद्ध महिला की हुई हत्या के मामल में पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है। इस घटना में मृतक महिला के बड़े बेटे की तहरीर पर चार लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस सभी लोगों से हर पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कलानी खुर्द गांव की बदमादेवी (80) स्वर्गीय रामकुबेर घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर सीसी रो से सटे एक गन्ने के खेत में बेहोशी हालत में पड़ी मिली थीं। सिर के पिछले भाग से खून निकल रहा था और सांसें चल रही थीं। लोग उन्हें उठा कर घर लाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला के बड़े बेटे पवन की तहरीर पर छावनी पुलिस ने छोटे भाई अरूण व उसकी पत्नी राधादेवी,गांव के रामसूरत और सुरेश कुमार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी गुत्थी उलझी हुई। जल्द की सुलझा लिया जाएगा। इसमे दो भी दाेषी होगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें