फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्लॉक प्रमुख के पति पर हमले की जांच पूरी, पर्दाफाश जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। ब्लॉक प्रमुख के पति भोला कुमार निषाद पर हुए जानलेवा हमले की जांच में पुलिस ने अपनी पड़ताल पूरी कर ली है। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सर्विलांस की मदद से घटना से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले की सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी। हालांकि, अब तक घटना की परिस्थितियों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। सीओ कलवारी बृजेश सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव और थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले की पड़ताल की। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव और दूसरे आरोपी योगेंद्र कुमार साहू से करीब 10 घंटे तक पूछताछ भी की। इसके अलावा कप्तानगंज मुख्य चौराहे से महराजगंज के सर्विस रोड, नगर रोड और वायरलेस चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में भोला निषाद की स्कार्पियो महराजगंज की ओर जाती दिखाई दे रही है, लेकिन उसके पीछे काफी देर तक कोई बाइक सवार नजर नहीं आया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रेकी करने के बाद हमलावर दूसरे रास्ते से घटनास्थल तक पहुंचे होंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वर्चस्व की लड़ाई समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्यों का मिलान कर रही है। वहीं मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन पर प्राथमिकी भी दर्ज है। हालांकि, मामला पेचीदा दिखता देख पुलिस भी जांच के लिए अलग पैटर्न अपनाई है।
विज्ञापन

कोट:::जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। सभी पहलुओं के परीक्षण के बाद जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -श्यामकांत, एएसपी, बस्ती
यह है मामला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव निवासी भोला कुमार निषाद भाजपा नेता हैं। उनके मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह स्कार्पियो से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। गाड़ी त्रिलोकपुर निवासी तरुण कुमार निषाद चला रहे थे। वायरलेस चौराहे से महराजगंज मार्ग पर त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव के पास पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दी। दो राउंड गोली चलने के दौरान गोलियां शीशा तोड़ते हुए निकल गईं। इससे भोला निषाद और चालक बाल-बाल बच गए। दोनों किसी तरह वहां से निकलकर महराजगंज के एक मैरेज हाल में छिप गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एएसपी श्यामकांत, सीओ कलवारी बृजेश सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें