फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच में एएनएम की लापरवाही मिली, विक्रमजोत तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के तहत संचालित खैरा स्वास्थ्य उपकेंद्र में पिछले दिनों महिला के प्रसव और नवजात की मौत के मामले में आई जांच रिपोर्ट में एएनएम की लापरवाही उजागर हुई है। रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने एएनएम को सीएचसी विक्रमजोत स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले एमओआईसी डाॅ. सचिन चौधरी स्थानांतरण के लिए सीएमओ को संस्तुति पत्र भेज दिए थे। मगर, सीएमओ ने प्रकरण में नामित जांच अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके चौधरी की ओर से दी गई जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की। बताया गया कि पिरैला नरहरिया में तैनात रहकर खैरा उपकेंद्र पर प्रसव कराने वाली एएनएम सरिता का तबादला सीएचसी विक्रमजोत के लिए कर दिया है। बताते चले कि पिछले दिनों खैरा गांव निवासी गोपाल सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति को प्रसव के लिए 13 मार्च की रात में स्वास्थ्य उपकेंद्र खैरा में भर्ती कराए थे।
आरोप लगाया था कि 14 मार्च की सुबह प्रसव हुआ। उस समय प्रसव के नाम पर एएनएम की ओर से धन उगाही की गई थी। फिर नवजात बच्ची के उपचार के नाम पर भी वसूली की गई थी। लापरवाही से ही बच्ची की तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। पीड़ित ने मामले में सीएमओ, डीएम, एसपी, सीएम जनसुनवाई पोर्टल के साथ सीएचसी अधीक्षक को भी लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही एएनएम पर और भी कई गंभीर आरोप लगे थे। तत्काल सीएचसी अधीक्षक ने एएनएम पर कार्रवाई के लिए संस्तुति पत्र भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने जांच टीम बनाई थी। जांच रिपोर्ट पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने एएनएम सरिता देवी को सीएचसी विक्रमजोत स्थानांतरित कर दिया है। एमओआईसी ने कहा गया कि सार्वजनिक अवकाश की वजह से शुक्रवार को उन्हें रिलीव नहीं किया जा सका है। अवकाश के पश्चात ही उच्चाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रिलीव करा दिया जाएगा। तबादला आदेश दो अप्रैल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें