फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल छात्रावासों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनेंगे प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल छात्रावासों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनेंगे प्रशिक्षक
विज्ञापन

बस्ती। खेल छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए खेल निदेशालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों की नियुक्ति करने जा रहा है। मंडल के तीनों जिलों से आवेदन मांगा जा रहा है। आवेदन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, बस्ती कार्यालय में 23 अप्रैल तक जमा कराया जा सकता है। प्रशिक्षकों को शासन की ओर से 1.5 लाख रुपये प्रति माह की मानदेय दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के खेल छात्रावासों में हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, कुश्ती, हैंडबॉल, जूडो और तीरंदाजी के प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। उक्त खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने ओलंपिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो और उपलब्धि प्राप्त किया हो। पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी या ऐसे प्रशिक्षक जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम को प्रशिक्षण दे चुके हैं वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता स्नातक रखी गई है। ऐसे खिलाड़ी या प्रशिक्षक उपलब्धि प्रमाण पत्र सहित लिखित में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बस्ती मंडल के अधीन संचालित जनपद बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के अभ्यर्थी अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें