बस्ती। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक रोडवेज के निकट स्थित एक मैरिज हाल में स्नेह पांडेय औ मनमोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रांत महामंत्री चंद्रेश ने कहा कि संगठन के विस्तार से ही लक्ष्य प्राप्त होंगे।
सर्वसम्मति से रमेश पांडेय को हिन्दू परिषद का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कुदरहा ब्लॉक प्रभारी, रणधीर सिंह राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष, रणविजय सिंह विधि प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, राज पांडेय को हिन्दू हेल्प लाइन जिला मंत्री के साथ ही बनकटी विब्लॉक का सह प्रभारी और सोनू शर्मा को राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
बैठक को डॉ. संजय द्विवेदी, प्रमोद पांडेय, वशिष्ठ मुनि, पंकज भैय्या आदि ने संबोधित किया। मुकेश कुमार, अनिल कुमार, अंश, ओम प्रकाश, मुराती देवी, चंद्रावती देवी, गीता देवी, प्रभावती, फूलमती, कुसलावती, मधु, लक्ष्मी देवी के साथ ही बैठक में हिन्दू परिषद से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।