फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंटरसिटी 10 और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर नौ दिन रहेगी निरस्त

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद कोच में सवार होने के लिए मशक्कत करते यात्री संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर यात्री सुविधा के लिए बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से यातायात पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते आगामी 29 अप्रैल से 8 मई तक गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दस दिनों तक और 30 अप्रैल से 9 मई तक गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन नौ दिन तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्त होने से जहां यात्रियों को आने-जाने में भारी असुविधा उठानी पड़ेगी। वहीं यातायात पावर ब्लॉक के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बस्ती रेलवे स्टेशन से संचालन कराया जाएगा। ऐसे में बस्ती और गोरखपुर के बीच में कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है, उनमें एक मई को ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर के स्थान पर बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन उस दिन बस्ती और गोरखपुर के बीच में निरस्त रहेगी। इसी तरह 3 मई को ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर के बजाय बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन उस दिन गोरखपुर और बस्ती के बीच में निरस्त रहेगी।
चार मई को ट्रेन संख्या 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा बस्ती रेलवे स्टेशन पर समाप्त करेगी। यह ट्रेन उस दिन गोरखपुर नहीं जाएगी। इन ट्रेनों से गोरखपुर और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें