फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड में ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। भीषण ठंड में रेल यात्रियों को अपनी यात्रा को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को ठंड में 18 घंटे तक ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते बुधवार को जाने वाली दरभंगा-अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात 2:56 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है। विलंब होने से यह ट्रेन बुधवार की रात करीब 9 बजे के बाद आने की संभावना है। बरौनी-क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 17 घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन के सुबह 4:55 बजे पहुंचने का समय है, मगर ट्रेन लेट होने की वजह से रात 9:30 बजे के बाद आने की संभावना है।
वैशाली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 7:47 बजे पहुंचना था, मगर 9 घंटे लेट होने की वजह से यह ट्रेन शाम 5 बजे के बाद स्टेशन पहुंची। जननायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 घंटे, भागलपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, छपरा-अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 14 घंटे, अवध एक्सप्रेस तीन घंटे, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे व दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें