फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समय पूर्व रिहाई की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Fri, 31 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डीजी जेल पीसी मीना को गार्ड ऑफ ऑनर देते मातहत- जेल पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर बंदियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सुधारात्मक गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीजी ने महिला बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जिन महिला बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल जिला या राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही महिला बंदियों की खुराक, वस्त्र, स्वच्छता, चिकित्सा और उपचार संबंधी सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
डीजी मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की नीतियों के तहत समयपूर्व रिहाई की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जो बंदी निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें डीएलएसए के माध्यम से शासकीय अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनके मामलों की सुनवाई सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने जेल परिसर में नए सीसीटीवी कैमरों व बिजली के केबल लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नई पाठशाला का निरीक्षण कर उसे जल्द संचालित करने का आदेश दिया। सभी बैरकों में लगे टीवी सेट्स को केंद्रीय नियंत्रण प्रणाली से जोड़ने की व्यवस्था करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें