फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल बस को प्राइवेट बस ने पीछे से मारी टक्कर, सात छात्राओं समेत आठ घायल

Fri, 31 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चकदहा में हादसे के बाद पहुंचे परिजन व पुलिस कर्मी- संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा भोयर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह लगभग 8:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। राम आसरे चौधरी किसान इंटर कॉलेज तिघरा गौसपुर की बस सड़क किनारे खड़ी होकर बच्चों को बैठा रही थी, तभी पीछे से आ रही निजी बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बस में पीछे बैठीं सात छात्राएं घायल हो गईं। निजी बस की एक महिला यात्री भी घायल हो गई। घायलों को निकट की सीएचसी पर भेजा गया। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
स्कूल बस चकदहा की ओर से बच्चों को लेकर कलवारी की दिशा में जा रही थी। भोयर गांव के पुलिया के पास बच्चों को बैठा रही थी, तभी धनघटा-गायघाट होकर कलवारी-फैजाबाद-लखनऊ जा रही प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घायलों को तत्काल सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सलोनी, सृष्टि और अंशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ सड़क पर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

चकदहा में हादसे के बाद पहुंचे परिजन व पुलिस कर्मी- संवाद- फोटो : संगठन

चकदहा में हादसे के बाद पहुंचे परिजन व पुलिस कर्मी- संवाद- फोटो : संगठन

चकदहा में हादसे के बाद पहुंचे परिजन व पुलिस कर्मी- संवाद- फोटो : संगठन

चकदहा में हादसे के बाद पहुंचे परिजन व पुलिस कर्मी- संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें