फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ बचाव की तैयारियों को समय से पूरा करने की हिदायत

Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्क्त अखिलेश सिंह ने बाढ़ बचाव की तैयारियों को समय से पूरा करने की हिदायत दी। प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। विकास कार्यों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। किसी प्रकार की लापरवाही, विलंब या उदासीनता पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बुधवार को हुई समीक्षा में पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जलजीवन मिशन, फेमिली आईडी, 15वें वित्त आयोग, पंचम राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, नई सड़कों का निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपेन जिम निर्माण की धीमी प्रगति नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को हर हाल में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत दी। बैठक में मंडल के तीनों जिलाधिकारी व सीडीओ मौजूद रहे। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त कमला कांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें