फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह छिटपुट बारिश... दिन भर उमस ने किया परेशान

Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर और आसपास के कुछ इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई लेकिन उसके बाद दिन भर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन में जिले में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मानसून आने में अब कुछ ही समय बचा है और उसका असर मौसम पर दिख भी रहा है। कभी सुबह तो कभी दिन में हल्के बादल छा जा रहे हैं तो कभी कभी हल्की बरसात भी हो रही है लेकिन अभी मानसून यहां पूरी तरह पहुंचा नहीं है। जिस कारण अभी पूरी तरह बरसात नहीं हो रही है।
बुधवार को शहर और उसके आसपास के इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई लेकिन उसके बाद धूप निकल आई। ज्यों ज्यों दिन बढ़ता गया धूप तेज होती गई और उसके साथ मौसम में नमी अधिक होने के कारण उमस भी बढ़ती गई। इस उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती ने भी लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर इलाके में भी जमकर बिजली कटौती हुई। इसके अलावा शहर के रौता इलाके में मालवीय नगर, कटरा और मंगला कालोनी आदि जगहाें पर भी बिजली कटौती से लोग परेशान हुए।
उधर, खेती के काम में लगे किसानों को भी बारिश का इंतजार है। किसान खेत में धान की रोपाई के लिए बारिश की आस लगाए बैठे हैं। कई नहरों में भी पानी नहीं आया है जिससे किसान किसान परेशान हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

इस बीच हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें