फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही नही बरतने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की सक्रियता और कार्यों की प्रगति परखने के लिए रविवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के 10 मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। बीएलओ को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। सूची में नाम जोड़ने, संशोधन व अपमार्जन की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विजय प्रताप इंटर कॉलेज, महसो में बूथ संख्या 109 से 116 तक तथा प्राथमिक विद्यालय ताड़ीजोत में बूथ संख्या 98 और 99 का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त आवेदनों और मतदाता पंजीकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि विशेष अभियान दिवस पर सभी बीएलओ अपने निर्धारित मतदान स्थलों पर मौजूद रहकर जिम्मेदारी से कार्य करें।
पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही नाम-पता सहित अन्य विवरणों में संशोधन और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए निर्धारित फार्मों पर आवेदन प्राप्त करें। डीएम ने कहा कि पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। कोई भी पात्र नागरिक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने और कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें