भानपुर। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम रश्मि यादव की अध्यक्षता में बैठक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक से 197 तक के बूथों के बीएलओ और सुपरवाइजर और लेखपालों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम ने मतदाता सूची को शुद्ध करने और महिला मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का मतदान स्थल यदि उसके गांव से दो किमी दूर है तो ऐसे मतदाताओं के नाम नजदीकी मतदान स्थल में जोड़ने के सुझाव सभी बीएलओ प्रस्तुत करें। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ को आगामी 30 जून को उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार अभयराज, बीडीओ रामनगर राजेश सिंह, आरके निर्वाचन हबीबुल्लाह, बीआरसी जमाल अहमद, मंटू शर्मा, कुलदीप पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।