फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए युवतियों को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ग्राम कुसमौर में सात दिवसीय विशेष शिविर क आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की दोनों एनएसएस इकाइयों स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मी बाई की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रघुनाथ चौधरी (एसोसिएट प्रोफेसर एनपीजी कॉलेज), विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश कुमार दूबे एवं ग्राम प्रधान कुसमौर पवन कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. रघुनाथ चौधरी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवायोजना के उद्देश्यों, इसके सामाजिक महत्व तथा युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए युवतियों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश कुमार दूबे ने सेवा भावना को अपनाते हुए समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नीरज त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने छात्राओं को सशक्त बनने, सेवा भावना से जुड़ने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। यह विशेष शिविर महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता, सेवा एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें