बस्ती। लालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की थानेदारी छीन गई है। इन्हें अपराध शाखा भेजा गया है। एएचटीयू शाखा के प्रभारी विनय कुमार पाठक को लालगंज की थानेदारी सौंपी गई है।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कुछ फेरबदल किए गए हैं। पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक ओम प्रकाश गौतम को एएचटीयू शाखा का प्रभारी बनाया गया है। दुबौलिया थाने के दरोगा अजय यादव को जेल गेट का चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुरानी बस्ती के दरोगा जालंधर प्रसाद को देईडीहा का चौकी प्रभारी और यहां के चौकी प्रभारी रतीश को सिकंदरपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। ब्यूरो