साधन सहकारी समिति का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : BASTI
गोदाम बंद करके भागे सहकारी समिति सचिव, लाइसेंस निलंबित
- ई-पॉज मशीन से यूरिया बिक्री की जांच करने पहुंची थी टीम
- तीन समितियों का स्टॉक अपडेट न होने से कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को चार सदस्यीय टीम ने सहकारी समितियों से यूरिया वितरण का औचक निरीक्षण किया। तीन समितियों का स्टॉक अपडेट नहीं मिला। तीनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। वहीं जांच टीम को देखकर साधन सहकारी समिति भानुपर सचिव गोदाम में ताला बंद कर भाग गए। डीएओ ने बताया कि समिति का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
जिले में ई-पास व बायोमेट्रिक मशीन से उर्वरक वितरण की व्यवस्था लागू है। मंगलवार को डीएम ने डीएओ मनीष कुमार सिंह, एआर को-आपरेटिव प्रेमचंद प्रजापति, एसडीएओ सदर हरेंद्र प्रसाद व अपर जिला सहकारी अधिकारी देवेंद्र सिंह की चार सदस्यीय टीम का गठन कर ई-पास मशीन से उर्वरक बिक्री का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। अधिकारियों की संयुक्त टीम जैसे ही सहकारी समिति भानपुर पहुंची तो वहां तैनात सचिव गोदाम में तालाबंद कर भाग गए। भरौलीबाबू स्थित समिति के ई-पास मशीन में यूरिया का स्टॉक दिख रहा था लेकिन गोदाम में एक बोरा यूरिया नहीं थी। डीएओ ने बताया कि पूछने पर सचिव ने बताया कि यूरिया दूसरी जगह रखी है लेकिन निरीक्षण में इसकी पुष्टि नहीं हुई। दोनों समिति का लाइसेंस निलंबित कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।