फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गले में फंसा सिक्का निकाल मासूम की बचाई जान

Mon, 03 Mar 2025 09:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गबस्ती। जिला अस्पताल में एक मासूम के गले में फंसा सिक्का निकाल कर चिकित्सक और स्टाफ ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की रहने वाली दो वर्षीय शानवी मिश्र को लेकर स्वजन सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वह घर में एक रुपये के सिक्के के साथ खेल रही थी। खेलते समय मासूम के गले में सिक्का चला गया। इससे उसे सांस लेने और खाने-पीने में तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन

मासूम दर्द से छटपटा रही थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात डाॅ. अभय गुप्ता ने तत्काल जांच की। एक्स-रे कराया तो गले में सिक्का फंसा हुआ था। उन्होंने स्टाफ आदित्य उपाध्याय के सहयोग से लेरिंगो स्कोप का प्रयोग कर मासूम के गले से सिक्के को निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें