फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 19 Dec 2023 03:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

राजकुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी रिया मंगलवार सुबह आठ बजे घर के सामने स्थित तालाब के पास खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसलने से रिया तालाब में जा गिरी। काफी देर बाद जब बालिका नहीं दिखी तो परिजन ढूंढते हुए तालाब के पास गए। वहां उसे तालाब में पड़ा देखा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे घर के सामने खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दुबौलिया थाना क्षेत्र के गुलौरी बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी रिया मंगलवार सुबह आठ बजे घर के सामने स्थित तालाब के पास खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसलने से रिया तालाब में जा गिरी। काफी देर बाद जब बालिका नहीं दिखी तो परिजन ढूंढते हुए तालाब के पास गए। वहां उसे तालाब में पड़ा देखा गया।

आनन-फानन रिया को सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से पिता राजकुमार व मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। चार वर्षीय भाई राजन बहन की मौत से अनजान है। शव को परिजनों ने सरयू तट पर चांदपुर घाट पर शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें