फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भटककर पहुंची महिला से अमानवीय हरकत...बच्चा चोरी के शक में बांधकर पीटा

Fri, 29 Aug 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला भोर में भटककर बगल के राजस्व गांव चोरखरी के नैपुरवा पहुंच गई। वहां पर लोगों ने अमानवीय हरकत की। आरोप है कि उन लोगों ने महिला से छेड़खानी की और विफल होने पर बच्चा चोर कहकर उसे रस्सी से बांधकर मारा पीटा।
विज्ञापन

जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़िता के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर महिला को उपचार के लिए सीएचसी गौर भेजा।
पैकोलिया क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला बृहस्पतिवार की भोर करीब 3:30 बजे घर से भटककर बगल के गांव चोरखरी के नैपुरवा में पहुंच गई। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। भोर में भटककर वह नैपुरवा गांव में पहुंच गई। वहां नफीस अली, सगीर अली, झिनकू और जालू ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। जबकि उसने लोगों का अपना पता भी बताया लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी। आरोप है कि गैर बिरादरी की महिला होने की बात कहकर मारा पीटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें