बस्ती। बकरी चराने गई मां के पास जा रही नौ वर्षीय बालिका को झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में जल्लू उर्फ जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची की मां ने सोनहा थाने में तहरीर दी कि बुधवार को वह बकरियों को चराने गांव के पास गई थी। तहरीर के मुताबिक, बेटी घर से मां के पास जाने के लिए निकली। आरोप है कि शाम के वक्त रास्ते में जामुन के पेड़ के पास बेटी को 30 वर्षीय आरोपी जल्लू उर्फ जलालुद्दीन ने पकड़ लिया और खींचकर झाड़ियों में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। संवाद