फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधिक साक्षरता कार्यक्रम में दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रिठिया स्थित विद्यालय परिसर में बुधवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के देवेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि चीफ ऑफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कौशल किशोर श्रीवास्तव व सत्य प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। विधिक साक्षरता समाज में न्याय, समानता और जागरूकता स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कानूनी जानकारी के अभाव में कई बार लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में विधिक जागरूकता कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग तक कानून की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें