फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 सूत्री मांगों के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार और बीएसए को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, पदोन्नति में टीईटी से छूट और लंबित स्थानांतरण सूची जारी करने जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करे। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने एसटीएफ जांच के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करने, स्थानांतरण पर लगी रोक हटाने, ब्रिज कोर्स की परीक्षा से छूट और मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति देने की मांग उठाई।
वहीं, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने शीतकालीन अवकाश में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने, द्वितीय शनिवार को अवकाश और उपार्जित अवकाश देने की मांग की। मंगला मौर्या, मधुकर उपाध्याय, मुरलीधर वर्मा, राम प्यारे कन्नौजिया, डॉ. अनूप सिंह, राम भवन, मो. असलम, वेद प्रकाश उपाध्याय, हरेंद्र यादव, रामसागर वर्मा, संजीव सिंह, बृजेश त्रिपाठी, डॉ. गिरजेश चौधरी ने संबोधित किया। इस दौरान अशोक यादव, संजय यादव, अनीस अहमद, राजीव सिंह, असद जमाल, विजय यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, कैलाश मौर्य, चितरंजन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें