फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दी जानकारी

Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। महिलाओं-बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया और अपराध के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम लोहटी में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। शहर क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को जानकारी दी गई। रूधौली थाना क्षेत्र में कस्बा रूधौली में चौपाल में महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मूपुर में भी महिलाओं-बालिकाओं को पंफ्लेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। हर्रैया सर्किल में भी मिशन शक्ति टीम ने बभनान रोड पर चौपाल लगाई। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करड़खास में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
कोतवाली प्रभारी ने सियरापार में बहू-बेटी सम्मेलन में पंफ्लेट बांटकर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। कलवारी, नगर, लालगंज, गौर, परशुरामपुर और मुंडेरवा थाना क्षेत्रों में भी मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।आ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें