फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीपावली के दिन भी आते रहे प्रवासी, हुए परेशान

Mon, 20 Oct 2025 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिल्ली-मुंबई में रहकर कमाई करने वाले प्रवासियों की घर पहुंचकर दिवाली मनाने की ललक त्योहार के दिन तक कम नहीं हुई। कंपनियों एवं संस्थाओं से छुट्टी मिलने के बाद जैसे- तैसे घर पहुंचने की जुगत में हर कोई दिखा। रेलवे स्टेशन पर डाउन ट्रेनों से उतरे यात्रियों से प्लेटफाॅर्म भरा रहा।
विज्ञापन

वहीं, रोडवेज और हाईवे बाईपास पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों की अच्छी भीड़ देखी गई। मुख्यालय से घर पहुंचने के लिए साधन की कमी अखरी। 15 से 20 किमी की यात्रा तय करने के लिए 500 से 600 रुपये में ऑटो बुक करते हुए लोगों को देखा गया।
मुंबई से बस्ती पहुंचे भास्कर यादव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को काम करने के बाद छुट्टी मिली। ट्रेन में कनफर्म टिकट नहीं था। निजी ट्रैवेल एजेंसी में ऑनलाइन सात हजार रुपये सीट की बुकिंग मिली। आज सुबह मूड़घाट पहुंचा। हनुमानगंज जाने के लिए बड़ेवन पर साधन ही नहीं मिल रहा है। एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। दीपावली की वजह से सड़क पर प्राइवेट टैक्सी वाहन कम है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी टैक्सी वाहनों की संख्या घटकर आधी हो गई थी। आधे वाहन चालक ट्रेन के आते ही यात्रियों की छीनाझपटी कर रहे थे।
विज्ञापन

बस्ती से डुमरियागंज, बांसी तक का किराया डेढ़ सौ रुपये यात्री लिया जा रहा था। बस्ती से बाघ नगर, सल्टौआ, मथुरापुर, बनकटी, एकमा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए टैक्सियां नहीं थी। यात्रियों को मुंहमांगी कीमत पर ऑटो बुक करके घर जाना पड़ा। रोडवेज पर मिले सुभाष ने बताया कि दिल्ली से किसी तरह बस से यात्रा करते हुए 11 बजे दिन में बस्ती पहुंचे हैं।
अब उन्हें रुधौली से आगे भारीनाथ तक जाना है। कोई सवारी नहीं मिल रही है। ऑटो वाला बुकिंग का एक हजार रुपये मांग रहा है। मजबूरी है दीपावली में घर पहुंचना है। अभी चलेंगे तो दो से तीन बजे तक घर पहुंच जाएंगे। तब भी परिवार के साथ दिवाली मन जाएगी। बड़ेवन, रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वाहनों के इंतजार में परेशान होते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें