फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोष्ठी में एकीकृत कृषि प्रणाली के बारे में दी जानकारी

Tue, 07 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर ब्लॉक के ग्राम श्रीपालपुर में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (आरएडब्ल्यूई) के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इंटेग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के बीएससी एग्रीकल्चर चौथे वर्ष के विद्यार्थी प्रज्ञा सिंह, ऋचा सिंह, विश्वकर्मा शिल्पा मुरली और राहुल यादव सम्मिलित हुए। छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती (बंजरिया फार्म) में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आरवी सिंह ने किसानों और छात्रों को एकीकृत कृषि प्रणाली के बारे में बताया तथा रबी मौसम और रबी फसलों की जानकारी दी। डॉ. हरिओम मिश्रा ने विभिन्न फसलों, फसल चक्र और जैविक खेती के महत्व पर चर्चा की। डॉ. प्रेम शंकर ने किसानों को विभिन्न कीट और रोगों से निपटने के उपाय बताए और ट्राइकोडर्मा, बेवेरिया बेसियाना, बीटी तथा अन्य जैविक उत्पादों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। डॉ. अंजली वर्मा ने फलों में मूल्य संवर्धन, पोषण तत्व और घर पर बनाए जाने वाले मूल्यवर्धित उत्पादों पर किसानों से संवाद किया। छात्र-छात्राओं ने भी किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनी और फसल संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें