विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे शंकरपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। घायलों की पहचान आदित्य नाथ पुत्र राज कुमार और उनकी माता संतकला के रूप में हुई। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल आदित्य नाथ को दर्शन नगर अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। छावनी चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि घायलों को परिजनों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद