छावनी। अमोढ़ा कस्बे में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक हुई। इसमें अमोढ़ा बाजार इकाई का गठन किया गया। कोटही मंदिर परिसर में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने अमोढ़ा में कुलदेवी मां कोटही का पूजन अर्चन किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया।
रवी सिंह को अध्यक्ष तथा रामबाबू, रत्नेश गुप्ता व दिलीप कसौधन को महामंत्री बनाया गया। दिनेश जायसवाल, बजरंग सोनी और राजपाल सेठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। गुरु प्रसाद सोनी, कुलदीप सोनी, मनीष कसौधन, राम अवतार सैनी, गणेश साहू उपाध्यक्ष बनाए गए।
विवेक सिंह, रामजनक गुप्ता, अनिल पटवा, वाल्मीकि सोनकर, राहुल मोदनवाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। दीपक सोनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया तथा पिंटू सोनी, महेश कथ्यप, शिवकुमार गुप्ता, राहुल सोनी, बाबू राम मौर्या, विनोद सोनी, राजेश सोनी, अनुपम कसौधन, अखिलेश गौड़, मनीष सिंह सनी, कृष्णा गुप्ता, राम मोहन साहू, विकास कसौधन को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सोनू गुप्ता, अरुण जायसवाल, सचिन कसौधन, राम रक्षा आदि मौजूद रहे। संवाद