छावनी। इंडियन बैंक की डुहवा शाखा में बृहस्पतिवार की रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे की जानकारी की शुक्रवार को बैंक का शटर खोलने के बाद कर्मियों को हुई। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। आग लगने से बैंक में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए गोरखपुर से एक टीम आएगी।
डुहवा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। केबिन पूरी तरह जल गया। कंप्यूटर, प्रिंटर, की-बोर्ड, एसी, पंखा, आवश्यक कागजात सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे सहायक शाखा प्रबंधक चंद्रकेश यादव अन्य कर्मियों एमपी मिश्रा, विश्राम यादव के साथ बैंक का ताला खोलने पहुंचे।
तब बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था। शटर उठाने पर बैंक के अंदर धुआं भरा था। सूचना पाकर छावनी थाना से एसआई अनिरुद्ध यादव, एसआई नंदकिशोर पहुंचे। बैंक में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। बाद में फायर ब्रिगेड को कागजात भीगने की डर से वापस भेज दिया गया। संवाद