फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड में खांसी के बढ़े मरीज ओपीडी में लगी लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ठंड का असर बच्चों, बुजुर्गों के अलावा युवाओं पर भी पड़ रहा है। लापरवाही के चलते वह मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भीड़ रही, जो कई दिनों से खांसी जकड़े हुए थे। ऐसे रोगियों को डॉक्टर ने परामर्श दिया और दवा देकर घर भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर पर भीड़ दिखी। जो मरीज पर्चा बनवा लिए थे, वह चिकित्सा कक्ष के बाहर इंतजार किए और नंबर आने पर डॉक्टर से परामर्श लिए। ओपीडी में मरीज और तीमारदार की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्चा बनवाने व डॉक्टर को दिखाने में मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सर्वाधिक रोगी मेडिसिन विभाग के थे। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि सर्दी-जुकाम के बाद खांसी वाले रोगी अधिक थे। कई रोगी ऐसे थे जो खांसी से कई दिन तक परेशान थे। उनकी जांच कराई गई और रिपोर्ट के बाद दवा दी गई।
वहीं, बाल रोग विभाग में जो बच्चे आए थे, उनमें संक्रमण की शिकायत थी। ठंड के चलते बुखार और नाक में इंफेक्शन था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने ठंड से बचाव के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि चिकित्सालय की ओपीडी में 742 मरीज पहुंचे। इसमें करीब चार सौ से अधिक नए मरीज थे। मौसम में बदलाव के चलते ग्रामीण सर्दी-जुखाम, बुखार, खांसी के अतिरिक्त दमा और नेत्र रोग से पीड़ित रहे। मरीजों ने बताया कि सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे थे। एक घंटे पर्चे बनवाने में लग गए। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में लंबी कतार होने से प्रतीक्षा करनी पड़ी। दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें