फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

बस्ती। छावनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर गुफरान उर्फ गुमनाम की सोमवार शाम लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उसका लखनऊ में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृत गुमनाम संतकबीनगर के दुधारा थाने का हिस्ट्री शीटर भी था। बताया जा रहा है कि वह ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर का मरीज था और उसकी किडनी में भी परेशानी थी। एसओ छावनी उमाशंकर तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृत पशु तस्कर गुफरान उर्फ गुमनाम उर्फ छोटू निवासी मदाईन थाना दुधारा संतकबीरनगर पर पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर, पुलिस पर जानलेवा हमला समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अप्रैल को शाम पौने आठ बजे पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए छावनी थाने के मंझरिया राम दत्त मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक घिरने के बाद उसने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुफरान के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और वह गिर गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी व्रिकमजोत ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से हालत बिगड़ते देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया। जहां से तीन दिन पहले उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें