फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ समेत छह पुलिस कर्मी निलंबित हुए

Fri, 05 Aug 2016 11:56 PM IST
बस्ती/ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रियों की ओर से कप्तानगंज कस्बे में हुए बवाल और उसके बाद गोरखपुर के जिला जज, बस्ती के सीआरओ, व एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में बवाल मामले में एसपी कृपा शंकर सिंह ने कई दिन बाद कार्रवाई की है। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष  बृजेश यादव सहित छह पुलिसकर्मियों को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


30 जुलाई को कप्तानगंज में उग्र कांवड़ यात्रियों ने जिला जज गोरखपुर सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस की चूक सामने आ रही थी। माना जा रहा था कि कप्तानगंज थाने के एसओ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।

मगर कुछ दिन तक कार्रवाई न होने से लग रहा था कि पुलिस कर्मियों को जीवनदान मिल गया। मगर शुक्रवार को एसपी ने एसओ समेत छह पुलिसकर्मियों को इस मामले में अंतत: सस्पेंड कर ही दिया। निलंबित होने वालों में एसओ बृजेश को छोड़ हेड कांस्टेबल सत्य नारायण, राम अवतार यादव, आरक्षी रविंद्र कुमार, रामहर्ष भारती और विनोद कुमार यादव शामिल हैं। पांच दिन बाद हुई इस कार्रवाई के पीछे चर्चा है कि उच्चाधिकारियों ने अपनी गर्दन फंसते देख कलम चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें