फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहार के मद्देनजर रेलवे की ओर से बढ़ाई गईं स्पेशल ट्रेनें

Fri, 05 Sep 2025 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दशहरा, दीपावली और छठ पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार तैयारी चल रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। लोगों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से त्योहारों पर बड़े शहरों से घर आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें आसानी से रिजर्वेशन टिकट भी उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने-जाने वाले यात्रियों को कुछ और स्पेशल ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार से पहली पूजा स्पेशल ट्रेन लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस का संचालन चार सितंबर से शुरू हो गया है। 13 नवंबर तक चलने वाली यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं स्टेशन से 1:35 बजे रवाना हुई है।
वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। जो आगामी 17 सितंबर से कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन 5 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन 17 सितंबर को कटिहार रेलवे स्टेशन से 21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते अमृतसर जाएगी। इसी तरह 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन मऊ रेलवे स्टेशन से चार बजे शुरू होगा। जो बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत के रास्ते अंबाला कैंट को जाएगी।
विज्ञापन

जबकि 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक किशनगंज-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन से 9:10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो बिहार के बेगूसराय,हाजीपुर,छपरा,सिवान,देवरिया,गोरखपुर,बस्ती, गोंडा,बाराबंकी,लखनऊ,कानपुर सेंट्रल के रास्ते अमृतसर को जाएगी।
वापसी में यह ट्रेन इसी रास्ते से बिहार के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस ट्रेन में लगेज यान का 1 कोच,एलएसएलआरडी का 1 कोच,शयनयान श्रेणी के 7 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 1 कोच एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 5 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

-

दशहरा,दीपावली और छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें बढ़ाई जा रही हैं। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और ट्रेनों में कंफर्म टिकट भी आसानी से मिल सकेंगे। -पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें