बस्ती। हापुड़ में लेखपाल की आत्महत्या के विरोध में सोमवार को चारों तहसील परिसर में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लेखपालों ने मृतक लेखपाल सुभाष मीणा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन न्याय मांगा। लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जनपद हापुड़ में डीएम को दमनात्मक व अपमानजनक रवैये के कारण लेखपाल तनाव में आ गए थे और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। सभी एसडीएम को ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि मृतक आश्रित को नौकरी व आर्थिक मदद दी जाए। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लेखपालों के खिलाफ उत्पीड़न बंद हो, अन्यथा वृहद आंदोलन होगा। सदर तहसील में तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना दिया। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
हर्रैया में सौंपा ज्ञापन
लेखपाल की हुई मौत के विरोध में लेखपाल संवर्ग ने धरना दिया और कार्य बहिष्कार किया। नारेबाजी की। प्रकरण की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराए जाने की मांग की। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उमाकांत तिवारी को सौंपा। अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने कहा कि लेखपालों पर की जा रही कार्रवाई सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ अधिकारी करते है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुज श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्य, प्रिंस पांडेय, दुर्गेश द्विवेदी, छोटेलाल पटेल, इंद्र नारायण, अनिल चौधरी, सतीश पटेल मौजूद रहे। संवाद
-
रुधौली में प्रदर्शन कर चेताया
रुधौली तहसील में लेखपालों ने धरना देकर प्रशासन को चेताया। तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में तहसील कार्य-बहिष्कार किया और कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिला मंत्री अंकित चौधरी ने बताया कि उचित कार्रवाई होने तक चुप नहीं बैठेंगे। डीएम से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। हबीबुल्लाह, सुनील कुमार, अजीत कुमार, साबिर खान, बृजेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अर्पित सिंह, जगदीश चौधरी, मनोज वर्मा, गिरदेव, राजेन्द्र, पवन कुमार, महेंद्र कुमार, प्रभाकर पाठक, राम प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
भानपुर तहसील में दिया धरना
भानपुर तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व संतोष चौधरी के नेतृत्व में सीएम को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम रश्मि यादव को सौंपा। लाखन सिंह, मंटू शर्मा, रामबहादुर यादव, संतोष शाक्य, मोहित श्रीवास्तव, शंकरजी, अरुण यादव, वीरेंद्र मौर्या, हीरालाल, रवि कुमार, विनय पाल, रामकेवल मौजूद रहे। संवाद