हर्रैया। दुबौलिया ब्लॉक के भेलमापुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि सहकारी गन्ना समिति द्वारा गन्ना क्रय केंद्र भेलमापुर में क्रय केंद्र स्थापित करने प्रस्ताव दिया था। लेकिन गन्ना क्रय केंद्र बगल गांव में स्थापित कर दिया गया। जिससे वहां कुछ मनबढों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसके विरोध में 22 नवंबर 2024 को भाकियू ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया था। जिस पर तत्कालीन एसडीएम, बभनान चीनी मिल जेष्ठ गन्ना अधिकारी व सहकारी गन्ना समिति विक्रमजोत सचिव ने किसानों साथ हुई वार्ता में लिखित समझौता कर भेलमापुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करने का आश्वासन दिया था। पेराई सत्र शुरू होने से पहले मांग पूरी नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने बाध्य होंगे। इस दौरान सत्यप्रकाश दूबे, गंगाराम चौधरी,सुभावती देवी, रामचंद्रर सिंह, सीताराम चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।