बनकटी। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार को चेयरमैन उर्मिला देवी की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक की गई। जिसमें वर्ष 2025-26 में कराए गए स्टेडियम, लाईब्रेरी, लाईट, सड़क, ओपेन जिम, पेयजल आदि विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नगर पंचायत में अग्निशमन केंद्र स्थापित सहित सोख्ता, इंटरलाकिंग से संबंधित विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
सभासद बाबूराम चौधरी, शबनम बानो, नवीन पाल, कौशल चौधरी ने परिवार रजिस्टर की नकल व राशनकार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में हो रही लेटलतीफी आदि विभिन्न बिंदुओं को उठाया। जिस पर अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने संबंधित समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित दस्तावेज के साथ कार्यालय में देने को कहा। जिससे समस्या का समाधान किया जा सकें। 60 वर्ष से ऊपर वालों की जन्म प्रमाण पत्र पर आ रही समस्या पर ईओ ने समाधान के लिए जवाब नहीं दे पाई। अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि आज सभासदों के सहयोग से विकास हो रहा है और बनकटी नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत बना है। वैसे वार्डों में हर समस्याओं पर नजर बनी हुई है और बजट के अनुसार विभिन्न वार्डों में लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा है। अग्निशमन केंद्र बनाने के लिए आश्वासन दिया और शासन द्वारा नामित सभासद विवेकानंद शुक्ला, नीलम मौर्य व महेंद्र कुमार को शपथ ग्रहण के बाद सम्मानित कर बधाईयां दी। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि साधुशरण, बृजेश यादव, बंटी पांडेय, संजू चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।