फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोन पर पुलिस बताकर अवैध वसूली की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र में फोन पर फर्जी पुलिस बनकर एक युवक से अवैध ढंग से वसूली करने की कोशिश की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के खुशहालगंज निवासी श्रीश सिंह नगर थाने में तहरीर देकर बताया कि 9 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को थाना नगर का पुलिस अधिकारी बताते हुए जबरन पुलिस भेजकर उठवाने और गिरफ्तार करने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तुम्हें ठीक कर दूंगा जैसी धमकियां दी। पीड़ित ने बताया कि कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इसे पुलिस को सौंपी जाएगी। मामले की जांच उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा ने की। उन्होंने प्रथम दृष्टया मामला सही पाया है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें