फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली पर घर पहुंचने की तेजी...ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

Tue, 11 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छपरा मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के लिए बढ़ते यात्री
विज्ञापन
परदेसी लौट रहे है घर, रेलवे और बस स्टेशन पर बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली करीब आते हैरी प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। ट्रेनों में आरक्षित टिकट न मिलने से स्लीपर और जनरल कोच एक जैसे नजर आ रहे हैं। जनरल में पैर रखने भर की जगह न मिलने पर यात्री स्लीपर में घुस कर यात्रा करने को मजबूर हैं। ट्रेन के गेट के पास भी यात्री बैठ कर यात्रा करते देखे जा सकते हैं।
बसों में यात्री भर कर आ रहे हैं, मगर बस्ती से रोडवेज बस से दिल्ली, कानपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम होने के कारण निगम परिसर में बसें खड़ी कर चालक- परिचालक यात्रियों की प्रतीक्षा करते नजर आए। आसपास के जनपदों को जाने वाले यात्रियों को लेकर बसें निकालती रहीं।
विज्ञापन

पूर्वांचल से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, पंजाब, कोलकाता, गुजरात आदि शहरों में कमाने जाते हैं। दीपावल, छठ, होली समेत अन्य त्योहारों पर उनका घर आना होता है। होली करीब है। ऐसे में परदेसियों के घर आने का सिलसिला तेज हो गया है। वह ट्रेनों और बसों से पहुंच रहे है। इस कारण रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई है। वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम, एलटीटी गोरखपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस समेत ट्रेनों से यात्री पहुंच रहे है।
विज्ञापन

..
दिल्ली-कानपुर के लिए कम निकल रहे यात्री
रोडवेज डिपो पर आसपास के जिलों के यात्रियों की संख्या बढ़ी नजर आई। जबकि दिल्ली, कानपुर रूट पर जाने वाले यात्री कम निकले। इस कारण इस रूट की पर चलने वाली बसों की कतार रोडवेज परिसर में नजर आई। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और कानपुर रूट पर 48 बसें बढ़ाई गई हैं। दोपहर एक बजे सिद्धार्थनगर और अकबरपुर, टांडा की बस रवाना हुई। दोनों बस यात्रियों से भरी थी। रोडवेज के चालक-परिचालकों के मुताबिक, होली पर्व को देखते हुए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें