फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ में पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत आईएएस वैभव श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस पहुंचकर बस्ती मंडल के नए कमिश्नर के रूप में बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नवागत कमिश्नर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडल के तीनों जिलों (बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर) में विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा और जनसमस्याओं का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होगा। इस दौरान डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज तिवारी, अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें