फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदलते मौसम में प्रदूषण की मार सर्दी-खांसी और सांस के मरीज बढ़े

विज्ञापन
सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक डॉ. पवन कुमार।
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को 39 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव और प्रदूषण को इसकी प्रमुख वजह बताया। 1274 मरीजों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 39 मरीजों की जांच की, जबकि पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 41 मरीजों को परामर्श और दवाएं दीं। चिकित्सकों के अनुसार वायरल संक्रमण के मरीज अधिक पहुंचे। बच्चों में सांस लेने में परेशानी की शिकायतें भी सामने आईं।
कुछ मरीजों में अस्थमा की पुष्टि भी हुई। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर भी मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल सकीं। यहां डॉ. मोहम्मद रजा खान ने तीन बजे तक 25 मरीजों का परीक्षण किया। इसके बाद चिकित्सक की कुर्सी खाली हो गई।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट पीसी पांडेय और एलटी सुभाष ही परिसर में मौजूद रहे। मरीज राजेश चौधरी, रामफेर चौधरी, अखिलेश शुक्ल और सिद्धनाथ दवा लेकर लौटे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी बभनान में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 69 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। डॉ. करामुद्दीन खान, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. दिनेश यादव ने जांच की। फार्मासिस्ट विवेक सिंह अनुपस्थित रहे। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला ने दवाएं बांटीं।
कहीं 15 तो कहीं 20 मरीजों का हुआ उपचार : कलवारी। सीएचसी बहादुरपुर में 15 मरीजों का उपचार हुआ। डॉ. पवन कुमार ने बुखार, खांसी, सांस फूलने और हड्डियों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे मरीजों की जांच की। टिनिच संवाद के अनुसार, पीएचसी पर 20 मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमजान अली ने 13 और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हरदिया की डॉ. अनुपमा पांडेय ने सात मरीजों का उपचार किया। यहां एक मरीज की रक्त जांच भी की गई। दुबौलिया क्षेत्र के पीएचसी विशेषरगंज में 30 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 10 और त्वचा संबंधी परेशानी के आठ मरीज शामिल रहे। पीएचसी चिलमा में दोपहर तीन बजे तक 32 मरीजों का उपचार किया गया। यहां अस्थमा के मरीज अधिक पहुंचे।

सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक डॉ. पवन कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें