बस्ती। जिले के 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। बदले मौसम के असर से अधिकतर पीएचसी में गले में खराश, नाक बंद होने के साथ वायरल फीवर की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने परामर्श दिए। कुल, 1678 मरीजों को परामर्श दिया गया।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने मरीजों की जांच की। बताया कि वायरल फीवर वाले मरीज अधिक रहे। यहां 42 मरीजों को परामर्श मिला। स्टाफ नर्स पूनम यादव ने सहयोग किया। पीएचसी नरहरिया में 47 मरीजों को चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने परामर्श दिया। बताया कि गले में खराश, नाक बंद होने आदि की शिकायत लिए मरीज पहुंचे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी बनकटी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने 35 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने दवाएं दी। चिकित्सक के अनुसार, सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज अधिक रहे। इसके अलावा पेट में दर्द, पीलिया से ग्रसित मरीज भी आए। अस्पताल में एक्सरे रूम बंद होने से मरीजों को बिना जांच के वापस चले गए। प्रेमचंद पांडेय ने सहयोग किया। पीयूष सिंह, सुभाष आजाद, सत्येंद्र कुमार, स्मिता, सुनीता मौजूद रहीं।
22 मरीजों का हुआ इलाज
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में रविवार को जन आरोग्य मेला के अंतर्गत 22 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. नीरज यादव ने बताया कि मेला में बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, उल्टी, हड्डी दर्द सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। फार्मासिस्ट गुलाबचंद ने दवाएं दी। लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि, वार्ड बॉय भगवान दास ने सहयोग किया।
करमहिया में नहीं मिले चिकित्सक, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय रहे मौजूद
भानपुर। सीएचसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य के करमहिया और सगरा में आयोजित जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. राजीव निगम और डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। पीएचसी करमहिया में सीएमओ और डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव ने जायजा लिया। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य व वार्ड बॉय बृहस्पति सिंह वर्मा ही मौजूद मिले। वहां तैनात चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। फार्मासिस्ट ने बताया कि अस्पताल में कोई एलए न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। सीएमओ ने शीघ्र ही एलए की तैनाती करने का भरोसा दिलाया। जहां कुल 26 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर परामर्श और दवाएं ली। वहीं सगरा में डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने भी निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। दवाओं की उपलब्धता के साथ साफ-सफाई और समय से अस्पताल में उपस्थिति बनाएं रखने का निर्देश दिया। जांच के समय आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल, फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल और वार्ड आया मौजूद रहीं। यहां भी किसी एलए की तैनाती न होने से मरीजों की जांच होने की बात कही। 48 मरीजों ने पंजीकरण कराकर परामर्श और दवाएं ली। परसाकुतुब में 42 मरीजों ने पंजीकरण कराकर एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह से परामर्श लिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं बांटी।
मुंडेरवा व ओड़वारा में लगा मेला
मुंडेरवा। मुंडेरवा सीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मात्र 18 मरीज ही आए। डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि तापमान घटने-बढ़ने के चलते लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, सिर दर्द और त्वचा संबंधित शिकायत लिए पहुंचे। फार्मासिस्ट बेग मिर्जा ने दवाएं दी। सीमा, राजेश यादव, ओपी यादव ने सहयोग किया। ओड़वारा पीएचसी में डॉ. यशी श्रीवास्तव ने बताया कि 20 मरीज आए। मरीजों में सर्दी-जुकाम व बुखार, उल्टी-दस्त के लक्षण मिले। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी ने दवाएं दी। सलीमा, रीना, ज्योत्सना सिंह, सत्यप्रकाश, मुनीब ने सहयोग किया। एक्सरे सेवा ठप रही। अल्ट्रासाउंड जांच भी नहीं हुई।
बभनान में 117 मरीजों की जांची गई सेहत
बभनान। पीएचसी बभनान में एलोपैथ, होम्योपैथ ओर आयुर्वेद मिलाकर 117 मरीजों की सेहत जांची गई। यहां पीएचसी हलुवा बाजार के चिकित्सक डॉ. अमरनाथ मिश्र की अगुवाई में मेला लगा। बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी आदि के मरीज अधिक रहे। महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है, इससे परेशानी हुई। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्त और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव ने भी मरीजों की जांच किए। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला ने दवाएं दी। फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता देवी, अंकुर यादव ने सहयोग किया। संवाद
सीएमओ ने किया पीएचसी वाल्टरगंज का निरीक्षण
वरल्टरगंज। सीएमओ डॉ. राजीव निगम दोपहर बाद पीएचसी वाल्टरगंज पहुंचे। तब तक 22 मरीजों की जांच हुई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रोहित बोरा से जानकारी ली। सीएमओ ने दवा उपलब्धता के बारे में फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह से जानकारी ली। दवा स्टॉक रजिस्टर, रख-रखाव, साफ-सफाई भी देखी। संवाद
पीएचसी करमहिया की जांच कर बाहर निकलते सीएमओ डा.राजीव निगम फोटो स्रोत-विभाग- फोटो : credit