फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोती सिराघाट में अवैध तरीके से हो रहा मिट्टी का खनन, रोकने की मांग

विज्ञापन
गनेशपुर नगर पंचायत में मिट्टी निकालकर शहर की ओर जाता ट्रैक्टर-ट्रॉली स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर के मोती सिराघाट एक भट्टे के पास कई दिनों से अवैध तरीके से खनन कर मिट्टी निकाली जा रही है और उसे ट्रैक्टर-ट्राली के जरिये शहरी क्षेत्र में ले जाकर बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि अवैध मिट्टी खनन को रोका जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन की सूचना मोबाइल के जरिये एसडीएम सदर, आरटीओ, 112 नंबर और वाल्टरगंज थाने को दिया गया लेकिन उनका कहना है कि मौके पर कोई नहीं आया और खनन जारी है। सभासद शिव नारायन चौधरी ने बताया कि सिराघाट एक भट्टे के पास अवैध खनन से संकट बढ़ जाएगा।
भाजपा नेता अर्जुन चौधरी ने कहा कि यदि अवैध मिट्टी खनन न रोका गया तो स्थानीय स्तर पर लोगों को एकजुट कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। क्षेत्रीय नागरिक रविन्द्र मिश्रा, गजेन्द्र चौधरी, जलंदर आदि ने मांग किया है कि व्यापक जनहित में अवैध खनन को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें