फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटल विद्यालय कक्षा छह व नौ के लिए 223 सीटें आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के होनहार बच्चों को मुफ्त में आवासीय शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और श्रम विभाग विकास भवन में फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। कोविड काल में अपने माता-पिता को गंवा चुके बाल सेवा योजना में पंजीकृत बच्चे और श्रमिकों के बच्चे ही पात्र होंगे। बता दें कि कक्षा छह और नौ में 160 और कक्षा नौ में 63 यानी 223 सीटें हैं, इनमें से छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित हैं। जनपद के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिले, इसलिए साल 2023 में अटल आवासीय योजना की शुरुआत हुई थी। हर्रैया के बसेवाराय में संचालित अटल आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां एक हजार सीटों पर प्रवेश होगा।
पहले चरण और दूसरे चरण में कक्षा छह और नौ में अब तक 636 बच्चों का प्रवेश हो चुका है और वह पढ़ाई कर रहे हैं। आवेदन करने करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। आवेदन कार्यालय सहायक श्रमायुक्त विकास भवन, बीएसए कार्यालय व जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से लेकर बीईओ ऑफिस में आवेदन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त सचिन कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016, वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्मतिथि 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें