फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोच अटेंडेंट के पास से ट्रेन में पकड़ी गई अवैध शराब

विज्ञापन
पकड़ी गई शराब के साथ कोच अटेंडेंट।
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक कैटरिंग गोरखपुर प्रशांत मिश्रा ने कोच अटेंडेंट के पास से चोरी छुपे अवैध तरीके से ले जा रहे देशी शराब को बरामद किया है। जीआरपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या बी नौ में सहायक वाणिज्य प्रबंधक चेकिंग कर रहे थे, तभी कोच में तैनात कोच अटेंडेंट राम समुझ प्रसाद के पास से 45 पाउच देसी शराब बरामद हुआ है, आरोपी कोच अटेंडेंट को बस्ती रेलवे स्टेशन ट्रेन से नीचे उतर गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक पर तैनात जीआरपी के हेड कांस्टेबल रमायन धर दुबे, प्रवेश चौहान और आरपीएफ हेड कांस्टेबल अमरदीप व जवाहरलाल यादव ने कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ग्राम विचखोप थाना मलिक परसा जिला महाराजगंज के रूप में हुई है, जो ट्रेन में कोच अटेंडेंट के रूप में तैनात है और वह अवैध तरीके से देसी शराब ले जा रहा था, आरोपी के खिलाफ में आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें