फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 50 हजार से अधिक नकदी रखी है तो दस्तावेज भी रखें

Thu, 23 May 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी व्यक्तियों से अपील किया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए प्रचार अवधि समाप्त होने वाली है। उडन दस्ता तथा स्थैतिक निगरानी टीमों के माध्यम से सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

कहा कि 50,000 से अधिक नकदी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को इसके साथ सहायक दस्तावेजों को भी रखना चाहिए। कहा कि रिश्वतखोरी या मतदाताओं को डराने-धमकाने के मामले न केवल निर्वाचन संबंधी अपराध है, बल्कि भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत भी दंडनीय है। इसलिए सभी को इस तरह की गतिविधियों से बचना चाहिए। इस तरह की घटनाओं की जानकारी को तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-180-1950, कंट्रोल रूम नंबर 05542-247132 तथा व्यय अनुवीक्षण शिकायत सेल नंबर 8765923622 पर सूचित कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें