नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड संख्या 4 में स्थित अटल नगर के धोबी टोला में पिछले कई महीनों से लगभग बीस घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कांग्रेस नेता यशराज केके ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी बस्ती से की है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि अगर 15 जुलाई तक ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा तो वे सत्याग्रह आंदोलन करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके पूर्व भी इसकी शिकायत बिजली विभाग से की जा चुकी है। वास्तव में यहां ट्रांसफॉर्मर लगा ही नहीं है। आठ जून से ही बीस घरों में इस उमस भरी गर्मी मे बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान सोमई, पूर्व ग्राम प्रधान इरफान अहमद, सौरभ बाबू, जगनारायण, शुभम यादव, सीताराम, किशोर, विजय कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।